व्रत एवं त्योहार

इस बार नहीं मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा; जानिए क्यों? Govardhan Pooja 2022

Govardhan Puja 2022: सनातन धर्म में तिथि, त्योहार और परंपराओं का बहुत महत्व है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा (Govardhan Pooja 2022) और अन्नकूट महोत्सव का हिंदू धर्म में बेहद महत्व है। इस दिन लोग श्रद्धा भाव के साथ गोवर्धन पूजा (Govardhan Pooja 2022) विधि और विधान के करते हैं। लेकिन इस बार यानी की साल 2022 में गोवर्धन पूजा को लेकर को कुछ ऐसे संयोग बन रहे हैं कि शायद ही इस बार यह पूजा मनाई जाए।

इस वर्ष दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं करनी है। कई वर्षों से चली आ रही परंपरा और त्योहार का चक्र इस बार टूट सकता है। इसके पीछे की वजह है खंडग्रास सूर्य ग्रहण।

Govardhan Pooja 2022

Govardhan Pooja 2022

Annakut Mahotsav 2022 : बाजरा, चावल, मूंग और मोठ समेत भगवान को तरह-तरह के व्यंजन चढ़ाने वाला यह त्योहार दिवाली के अगले दिन नहीं होगा। इस बार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के साथ प्रदोष व्यापिनी अमावस्या 24 अक्टूबर को पड़ रही है। इसका मतलब यह है कि दिवाली 24 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। लेकिन, इसके अगले दिन यानि 25 अक्टूबर को खंडाग्रास सूर्य ग्रहण के चलते गोवर्धन पूजा नहीं होगी।

खंडग्रास सूर्य ग्रहण की वजह से इस बार भगवान को अन्नकूट का भोग भी नहीं लगाने दिया जाएगा। ऐसे में इस दिन गोवर्धन पूजा नहीं होगी और न ही ठाकुरजी अन्नकूट का आनंद लेंगे।

Govardhan Pooja 2022

नवरात्रि के बाद इन 3 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत sun transit

हिंदू पंचांग और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बताया जा रहा है कि सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 32 मिनट से शुरू होने वाला है। ग्रहण सूर्यास्त के बाद शाम 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। पंचांग के अनुसार 25 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 50 मिनट पर ही सूरज अस्त हो जाएगा। जबकि प्रातःकाल भोर में सूर्योदय से पहले सुबह 4 बजकर 15 मिनट सूर्य ग्रहण का सूतक लग जाएगा।

Govardhan Pooja 2022

ऐसे में कब मनाया जाएगा अन्नकूट?
जयपुर के नाथद्वारा (राजसमंद) के श्रीनाथजी मंदिर में भी इस बार अन्नकूट महोत्सव 25 अक्टूबर को नहीं मनाया जाएगा। इसके पीछे की वजह है सूर्य ग्रहण। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अन्नकूट महोत्सव 25 अक्टूबर की जगह दिवाली के आठवें दिन गोपाष्टमी और अक्षय नवमी को मनाया जाएगा।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

Share
Published by
Ganesha Voice

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | आज का राशिफल 29 नवंबर 2022 | दिन मंगलवार

Aaj ka Rashifal : जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे। (Aaj ka Rashifal) मेष,… Read More

7 hours ago

Dainik Panchang | आज का पंचांग 29 नवंबर 2022 | दिन मंगलवार

Dainik Panchang: लोकेशन New Delhi, Delhi, India: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष षष्ठी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत… Read More

7 hours ago

Aaj ka Rashifal | आज का राशिफल 28 नवंबर 2022 | दिन सोमवार

Aaj ka Rashifal : जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे। (Aaj ka Rashifal) मेष,… Read More

1 day ago

Dainik Panchang | आज का पंचांग 28 नवंबर 2022 | दिन सोमवार

Dainik Panchang: लोकेशन New Delhi, Delhi, India: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत… Read More

1 day ago

Aaj ka Rashifal | आज का राशिफल 27 नवंबर 2022 | दिन रविवार

Aaj ka Rashifal : जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे। (Aaj ka Rashifal) मेष,… Read More

2 days ago

Dainik Panchang | आज का पंचांग 27 नवंबर 2022 | दिन रविवार

Dainik Panchang: लोकेशन New Delhi, Delhi, India: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष चतुर्थी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत… Read More

2 days ago