Dussehra 2022: इस बार विजय दशमी यानी की दशहरा 5 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। (Dussehra 2022) इन दिन नवरात्रि का पारण भी सुबह किया जाएगा। नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से शुरू है और 4 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। देश भर में दशहरे का पर्व (Dussehra 2022) बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस बार दशहरा आश्विन मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाएगा, जो 4 अक्टूबर 2022 को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर अलगे दिन 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक है। दशहरा 5 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।
Dussehra 2022 Puja Vidhi
![Dussehra 2022](https://i0.wp.com/ganeshavoice.in/wp-content/uploads/2022/09/vijay-dashmi-2022-1.jpg?resize=700%2C400)
पूजा विधि
सुबह स्नान करने के बाद श्री राम, सीता माता और हनुमान जी की पूजा करें। उन्हें मिठाई और फल का भोग लगाएं। इस दिन शमी वृक्ष के पूजन का भी फल बताया गया है।
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन रावण का वध कर और 14 वर्ष का वनवास काटकर श्री राम सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या पहुंचे थे। वहीं यह भी मान्यता है कि 9 दिनों तक महिषासुर से चले युद्ध के बाद दसवें दिन मां दुर्गा ने उसका वध किया था। इसलिए दशहरे को बुराई पर अच्छाई की जीत माना जाता है।
दिवाली के बाद चमकेगी इन लोगों की किस्मत Diwali 2022
![Dussehra 2022](https://i0.wp.com/ganeshavoice.in/wp-content/uploads/2022/09/vijay-dashmi-2022-1.jpg?resize=700%2C400)
शस्त्र पूजा
दशहरा बुराई पर अच्छाई का और असत्य पर सत्य की जीत का उत्सव है। मान्यता के अनुसार वर्षो से दशहरे पर शस्त्र पूजा करने की परंपरा है। भारतीय सेना भी इस दिन शस्त्र पूजा करती है।
हो सकता है धन लाभ
2 अक्टूबर 2022 को बुध कन्या राशि में माग्री हो रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार ऐसे में कई राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। करियर में सफलता और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कोरोबार में भी फायदा हो सकता है। वहीं कई जातकों को पैतृक आदि संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। पिछली समस्याओं से भी लोगों को निजात मिल सकता है।
![Dussehra 2022](https://i0.wp.com/ganeshavoice.in/wp-content/uploads/2022/09/vijay-dashmi-2022-1.jpg?resize=700%2C400)
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।