Auspicious Dreams in Sawan 2022: सावन महीना शिव जी का प्रिय महीना है (Auspicious Dreams) और इस महीने में यदि कुछ खास संकेत मिलें तो यह बताते हैं कि व्यक्ति पर शिव जी की विशेष कृपा है। ये संकेत सपनों के जरिए भी मिलते हैं। (Auspicious Dreams) आज कुछ ऐसे सपनों के बारे में जानते हैं, जिनका सावन महीने में आना बहुत शुभ माना गया है। यदि ऐसे सपने सावन महीने में आएं तो यह इशारा है कि आप पर भोलेनाथ मेहरबान हैं और आपको अपार सुख-समृद्धि, सफलता मिलने वाली है।
Auspicious Dreams in Sawan 2022

सपने में त्रिशूल देखना: यदि सावन महीने में सपने में त्रिशूल दिखे तो यह साफ संकेत है कि आप पर भोलेनाथ जमकर मेहरबान हैं। शिव जी हमेशा त्रिशूल धारण करते हैं। यदि ऐसा सपना आए तो आपके साथ जल्द ही कुछ अच्छा होने वाला है।
सपने में नंदी बैल देखना: नंदी भगवान शिव की सवारी है यदि सावन महीने में सपने में नंदी दिखे तो यह बताता है कि शिव जी की कृपा से आपको हर काम में सफलता मिलेगी।
सपने में नाग देखना: सपने में सांप दिखना बहुत शुभ होता है। यदि सावन महीने में सपने में नाग दिखे तो यह शिव जी की विशेष कृपा होने का इशारा है। यह बड़ा धन लाभ होने का संकेत है।
सावन में रोजाना करें ये खास उपाय, मिलेगी शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति Sawan Upay

सपने में शिव जी को देखना: सावन महीने में सपने में शिव जी के दर्शन होना, वरदान की तरह है। मान लें कि आपके अच्छे दिन शुरू हो गए हैं और आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है।
सपने में दूध देखना: सावन महीने में शिवलिंग का दूध से अभिषेक किया जाता है। सावन में सपने में दूध देखना बहुत ही शुभ संकेत है। ऐसा सपना आपके जीवन में खुशियां आने का इशारा देता है।
घर में रख लें ये 9 मछलियां, बनेंगे अपार धन-दौलत के मालिक Feng Shui Tips
ये 5 राशि वाले लोग कभी न कभी जरूर बनते हैं धनवान Lucky Zodiac Signs

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।